Please wait

रांची में राजस्थान मित्र मंडल 13 टन पुआल से बना रहा दुर्गा पंडाल

अपर बाजार स्थित बड़ा तालाब के समीप राजस्थान मित्र मंडल के पंडाल में इस बार पुआल की कारीगरी दिखेगी

11 Sep 2024

रांची में राजस्थान मित्र मंडल 13 टन पुआल से बना रहा दुर्गा पंडाल

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर चारों ओर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर बाजार स्थित बड़ा तालाब के समीप राजस्थान मित्र मंडल के पंडाल में इस बार पुआल की कारीगरी दिखेगी। पूरा पंडाल धान के वाल से बनाया जाएगा, जिसका रूप काल्पनिक है। पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित ने बुधवार को कहा कि पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जोर-जोर से शुरू हो चुका है।

इसे मेदिनीपुर जिले के तपन दास के जरिये 6 जून से बनाया जा रहा है। 13 टन पुवाल से गोलाकार पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पुआल की रस्सी के इस्तेमाल से आकर्षक डिजाइन' बनाए जा रहे हैं, जिसे मेदिनीपुर की सात महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा है। मेदिनीपुर और सिलिगुड़ी के कुल 23 कारीगर पंडाल के निर्माण ने दिन रात लगे हैं।

पंडाल के बाहर राम भक्ति में लीन बजरंगबली दिखेंगे। अंदर जहां माता विराजमान होंगी, वहां पर चित्रकारी के जरिये कृष्ण लीला का दृश्य दिखाया जाएगा, जो कि झारखंडवासियों के लिए अनूठा होगा। पंडाल की चौड़ाई 35 फीट, ऊंचाई 35 फीट और लंबाई 40 फीट होगी। मां दुर्गा की मूर्ति 15 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी रहेगी। मां दुर्गा को स्वर्ण जड़ित आभूषणों से सजाया जाएगा। साथ ही कोलकाता सें मां दुर्गा के लिए विशेष पोशाक मंगाया गया है। मूर्ति को पिस्का मोड़ के मूर्तिकार पिंटू के जरिये बनाया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रांची में राजस्थान मित्र मंडल
अपर बाजार स्थित बड़ा तालाब के समीप राजस्थान मित्र मंडल के पंडाल में इस बार पुआल की कारीगरी दिखेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News